कुनो राष्ट्रीय उद्यान | 08 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक चीतों को देखने के लिये पहुँच रहे हैं।

मुख्य बिंदु:

  • कुनो राष्ट्रीय उद्यान नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से स्थानांतरित कई चीतों का निवास स्थान है।
    • वर्ष 1952 में देश में विलुप्त घोषित किये गए चीतों की जीवसंख्या को बहाल करने हेतु भारत में चीता पुनरुत्पादन परियोजना औपचारिक रूप से 17 सितंबर, 2022 को शुरू हुई।
    • यह परियोजना राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा मध्य प्रदेश वन विभाग, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) तथा नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के चीता विशेषज्ञों के सहयोग से कार्यान्वित की गई है।