खूंटी के हॉकी टर्फ मैदान को मिला एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

26 अक्टूबर, 2022 को झारखंड के खूंटी के बिरसा कॉलेज में निर्मित हॉकी टर्फ मैदान को एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है।

प्रमख बिंदु

  • विदित है यह सर्टिफिकेट मैदान की सभी गुणवत्ता को परखने के बाद प्रदान किया जाता है, ताकि मैदान विभिन्न सुविधाएँ, खिलाड़ियों की सुरक्षा, उपलब्ध संसाधन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच के आयोजन के मापदंडों में खरा उतर सके। इन बातों की पुष्टि होने के उपरांत ही एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्रदान करने की अनुमति दी जाती है।
  • इस सर्टिफिकेट प्राप्ति के बाद अब ज़िला के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैदान में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे।
  • इस मैदान पर बिछाए गए ब्लू एस्ट्रोटर्फ को वियतनाम से मंगाया गया है, जिसमें लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत आई है।
  • इसमें मैदान, छात्रावास, गैलरी के अतिरिक्त चार हाई मास्क लईट लगाई गई हैं, जिनसे रात में भी मैच हो सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में लगातार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत खिलाड़ियों का क्षमतावर्धन कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में खेलने के अनुकूल भी बनाया जा रहा है।
  • इसके लिये विभिन्न ज़िलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ मैदान के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल सिमडेगा, चाईबासा समेत अन्य ज़िलों में हॉकी टर्फ फील्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • उल्लेखनीय है कि खूंटी से अभी तक जयपाल सिंह मुंडा, मनोहर टोपनो और निक्की प्रधान समेत देश को तीन ओलंपियन मिले हैं।