खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 लद्दाख में | 21 Jan 2026
चर्चा में क्यों?
खेलो इंडिया विंटर गेम्स (KIWG) 2026 के छठे संस्करण का उद्घाटन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में किया गया।
मुख्य बिंदु:
- उद्घाटन: इस आयोजन का उद्घाटन लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता द्वारा नवांग दोरजे स्टोबदान (NDS) स्टेडियम में किया गया।
- आयोजन प्राधिकरण: यह आयोजन लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।
- खेल विधाएँ: खेलों में बर्फ पर खेले जाने वाले खेल जैसे आइस हॉकी और आइस स्केटिंग शामिल हैं।
- इसके साथ ही फिगर स्केटिंग को पहली बार कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
- प्रारूप: 2026 संस्करण को दो चरणों में आयोजित किया गया है—
- लेह में आइस स्पोर्ट्स
- गुलमर्ग (जम्मू एवं कश्मीर) में स्नो इवेंट्स
- लद्दाख की खेल नीति: केंद्र शासित प्रदेश की पहली खेल नीति का उद्देश्य प्रतिभा की पहचान, समावेशी खेलों को बढ़ावा, महिलाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को समर्थन, छात्रवृत्तियाँ, नौकरी में आरक्षण तथा विश्व-स्तरीय खेल अवसंरचना का विकास करना है।
- महत्त्व: इन खेलों का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्द्धात्मक अनुभव प्रदान करना, घरेलू प्रतियोगिताओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना तथा हिमालयी क्षेत्र में विंटर गेम्स की अवसंरचना का विकास करना है।