खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2021 : कोटा विश्वविद्यालय ने जीता पुरुषों की कबड्डी का स्वर्ण पदक | 04 May 2022

चर्चा में क्यों? 

3 मई, 2022 को बंगलुरू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2021 में पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कोटा विश्वविद्यालय (राजस्थान) ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (हरियाणा) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

प्रमुख बिंदु 

  • कोटा विश्वविद्यालय ने बढ़त बनाते हुए अपनी विरोधी टीम को ऑल आउट होने पर मज़बूर कर दिया और 15 अंकों के अंतर से जीत हासिल कर खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।  
  • वहीं महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (हरियाणा) को हराकर खिताब जीता।  
  • उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में 24 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2021 का आयोजन किया गया।  
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत युवा छात्रों को विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लेने और उन्हें खेलने के लिये प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ की गई थी।  
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले संस्करण का उद्घाटन 31 जनवरी, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। वर्ष 2019 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया।