खेलो इंडिया प्रतियोगिता | 07 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा राज्य के सोनीपत ज़िले में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में करनाल की रिद्धि फोर ने चार गोल्ड मेडल जीते है।

प्रमुख बिंदु

  • सोनीपत में भारतीय तीरंदाजी संघ की और खेलो इंडिया के तहत नॉर्थ जोन की दूसरी प्रतियोगिता में 17 वर्षीय रिद्धि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेटियों की शान बढ़ाई है।
  • रिद्धि फोर ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी एक गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रकार इन तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में उन्होंने कुल मिलाकर पाँच गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि रिद्धि फोर 6 इंटरनेशनल व 51 नेशनल मेडल हासिल करने वाली सीनियनर निशानेबाजी मुकाबलों में भी मेडल जीत चुकी है।