सर्वश्रेष्ठ शिल्प हाट कैटेगरी में खजुराहो का शिल्पग्राम हुआ सम्मानित | 30 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश की लोक-कला और शिल्प के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खजुराहो में निर्मित ‘शिल्पग्राम’को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • जानकारी के अनुसार ‘स्वदेश दर्शन योजना’में शिल्पग्राम को सर्वश्रेष्ठ शिल्प हाट/स्मारिका शॉप कैटेगरी में रनर अप के रूप में चयनित किया गया है।
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में चिंतन शिविर में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
  • प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ‘शिल्पग्राम’संस्कृति, लोक-कला और शिल्प के संरक्षण एवं शिल्पकारों के प्रोत्साहन के लिये प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा शिल्पग्राम को सराहा जाना हमें कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिये नित नवाचार करने के लिये प्रेरित करेगा।