खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 | 06 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
भारत के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों में से एक, शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के उत्सव के रूप में आयोजित होने वाला खजुराहो नृत्य महोत्सव फरवरी 2026 में मध्य प्रदेश के खजुराहो स्मारक समूह में आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- उत्सव: खजुराहो नृत्य उत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में स्थित खजुराहो के ऐतिहासिक मंदिरों की पृष्ठभूमि में भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं का प्रदर्शन करता है।
- अवधि: यह सात-दिवसीय उत्सव है, जिसमें संपूर्ण भारत से प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सायंकालीन प्रस्तुतियाँ दी जाती हैं।
- ये प्रस्तुतियाँ चित्रगुप्त मंदिर और विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होती हैं, जो खजुराहो समूह के मंदिरों का हिस्सा हैं तथा यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हैं।
- नृत्य शैलियाँ: इस उत्सव में भारत की प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों जैसे कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली का प्रदर्शन किया जाता है, जिनका प्रदर्शन अग्रणी कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं द्वारा किया जाता है।
- आयोजक संस्था: यह महोत्सव मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी जैसे सांस्कृतिक संस्थानों के माध्यम से राज्य के पर्यटन और संस्कृति विभागों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
- आरंभ: खजुराहो नृत्य उत्सव की शुरुआत वर्ष 1975 में भारत की शास्त्रीय नृत्य विरासत को प्रोत्साहित करने तथा खजुराहो मंदिरों के कलात्मक महत्त्व को उजागर करने के उद्देश्य से की गई थी।
- महत्त्व: यह उत्सव भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं, सांस्कृतिक पर्यटन तथा विरासत संरक्षण को बढ़ावा देता है। साथ ही यह मंदिर वास्तुकला और प्रदर्शन कला के बीच कलात्मक संबंध को भी रेखांकित करता है।
|
और पढ़ें: खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, कथकली |