केशव पांडे ‘दखल गौरव सम्मान-2022’ से सम्मानित | 13 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता केशव पांडेय को भोपाल के कुक्कुट भवन में आयोजित समारोह में दखल गौरव सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश सरकार में गृह मामलों, कानून और विधायी मामलों, जेलों और संसदीय मामलों के मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा पांडे को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • केशव पांडे को पत्रकारिता, स्वास्थ्य, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये यह पुरस्कार दिया गया। 
  • केशव पांडे वर्तमान में स्वास्थ्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन उद्भव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।