कानपुर के आदर्श सिंह का अंडर-19 विश्वकप के लिये भारतीय टीम में चयन | 13 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्वकप और ट्राई सीरीज के लिये भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें कानपुर के आदर्श सिंह का नाम भी शामिल है।

प्रमुख बिंदु

  • लगातार घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण आदर्श सिंह का चयन अंडर-19 विश्वकप के लिये भारतीय टीम में हुआ है। इससे पहले उनका चयन यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में भी हुआ था।
  • मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले किसान नरेंद्र कुमार सिंह व मंजू लता के बेटे आदर्श सिंह ने किराये के मकान में रहकर क्रिकेट सीखा है।
  • अपने बेहतरीन खेल के दम पर आदर्श सिंह अंडर-14 के साथ ही अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट टीम में उत्तर प्रदेश की ओर से कप्तान रहे।
  • वर्ष 2023 में आदर्श सिंह का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ। यहाँ पर आदर्श ने वीवीएस लक्ष्मण, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, लोकेश राहुल से क्रिकेट की बारीकियों को सीखा।
  • उल्लेखनीय है कि अंडर-19 विश्वकप की भारतीय टीम में कानपुर की ओर से खेलने वाले आदर्श सिंह चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अंडर-19 भारतीय टीम में शहर से खेलने वालों में अरविंद सोलंकी, कुलदीप यादव व अर्चना देवी शामिल है। अरविंद सोलंकी व कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेले थे। अर्चना देवी ऑलराउंडर के रूप में खेली। वहीं आदर्श सिंह सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।