झारखंड ‘J-हब’ इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करेगा | 31 Mar 2026

चर्चा में क्यों?

झारखंड सरकार ने ‘J-हब’ नामक एक नए इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) और एक सहायक स्टार्टअप इकोसिस्टम प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने ‘J-हब’ (झारखंड हब) की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।
    • यह इनक्यूबेशन केंद्र झारखंड के रांची में स्थापित किया जाएगा।
    • यह सुविधा KIIT टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (KIIT-TBI) और भुवनेश्वर सिटी नॉलेज इनोवेशन क्लस्टर फाउंडेशन (BCKIC) के मार्गदर्शन में संचालित होने की अपेक्षा है।
  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य युवा उद्यमियों को अवसंरचना, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान करके उनके नवाचारी विचारों को सफल व्यवसायों में परिवर्तित करना है।
    • इस पहल का एक प्रमुख लक्ष्य छात्र नवाचारों को प्रोत्साहित करना और उन्हें व्यावसायिक रूप से सफल उद्यमों में बदलने में सहायता करना है।
  • नीति से संबद्धता: यह पहल झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी 2026 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य में अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना है।

और पढ़ें: स्टार्टअप इकोसिस्टम