ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की कोर टीम में झारखंड के प्रज्वल पांडेय | 27 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

25 अक्टूबर, 2022 को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने कार्यभार संभाल लिया। ऋषि सुनक ने अपनी कोर टीम की घोषणा की है, जिसमें झारखंड के सिंदरी (धनबाद) के रहने वाले प्रज्वल पांडेय भी शामिल किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • प्रज्वल पांडेय सिंदरी के रिटायर्ड पीडीआइएल कर्मी बागीश दत्त पांडेय के पौत्र हैं। प्रज्वल के माता-पिता राजेश पांडेय (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) और मनीषा पांडेय सिंदरी में रहते थे।
  • अगस्त, 2022 में ऋषि सुनक जब प्रधानमंत्री पद के लिये खड़े हुए थे, तब प्रज्वल को उनकी पार्टी की ओर से मुख्य अभियान टीम में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था, तब प्रज्वल ने ऋषि सुनक की टीम में कई वरिष्ठ नीति- सलाहकारों के साथ काम किया।
  • प्रज्वल पांडेय साल 2019 में मात्र 16 साल की उम्र में ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।
  • इससे पहले वे साल 2019 में यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए तथा युवा संसद सदस्य के रूप में ब्रिटिश संसद में पहली बार भाषण दिया था।