स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में झारखंड नंबर वन | 22 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर 2021 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया। 
  • सर्वेक्षण में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के साथ कुछ शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। 
  • देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिये दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 
  • पूर्वी ज़ोन के 25-50 हज़ार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फीडबैक के लिये बेस्ट सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। 
  • इसी तरह गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में भी झारखंड के जमशेदपुर को 3 रेटिंग  से सम्मानित किया गया है। 
  • स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह प्रदेश के नागरिकों के लिये गौरव का विषय है।