सुशासन सूचकांक, 2021 में झारखंड | 27 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2021 को सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा सुशासन सूचकांक जारी किया गया, जिसमें ग्रुप ‘बी’में झारखंड को चतुर्थ रैंक प्राप्त हुई है।

प्रमुख बिंदु 

  • जीजीआई-2021 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों- समूह ए, समूह बी, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश में बाँटकर रैंकिंग दी गई है। जीजीआई-2021 तैयार करने के लिये 10 क्षेत्रों के 58 संकेतकों पर विचार किया गया है।
  • झारखंड ने सुशासन सूचकांक की समग्र रैंकिंग में 4.763 स्कोर के साथ ग्रुप ‘बी’में चतुर्थ रैंक प्राप्त किया है, वहीं मध्य प्रदेश को ग्रुप ‘बी’में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गुजरात ने ग्रुप ‘ए’में प्रथम रैंक प्राप्त की है।
  • झारखंड ने पिछले सूचकांक (2019) की तुलना में अपने स्कोर में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछली बार इसका स्कोर 4.23 था, जो अब बढ़कर 4.76 हो गया है।
  • झारखंड ने मूलत: कृषि और संबद्ध क्षेत्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र, सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र तथा समाज कल्याण एवं विकास क्षेत्र में सुधार किया है।
  • सुशासन सूचकांक 10 क्षेत्रों पर आधारित है, जिसमें झारखंड की रैंकिंग तथा स्कोर निम्नलिखित हैं-

क्षेत्र

झारखंड की रैंकिंग

स्कोर

1. कृषि और संबद्ध क्षेत्र

तृतीय

0.509

2. वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्र

6वीं

0.629

3. मानव संसाधन विकास क्षेत्र

6वीं

0.417

4. सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र

द्वितीय

0.481

5. सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिता क्षेत्र

तृतीय

0.636

6. आर्थिक शासन क्षेत्र

तृतीय

0.442

7. समाज कल्याण एवं विकास

5वीं

0.516

8. न्यायिक एवं सार्वजनिक सुरक्षा

चतुर्थ

0.287

9. पर्यावरण क्षेत्र

तृतीय

0.335

10. नागरिक केंद्रित शासन

8वीं

0.510