झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 25 के लिये बजट पेश किया | 28 Feb 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये 1.28 लाख करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया।

मुख्य बिंदु:

  • वित्तीय वर्ष 25 के बजटीय अनुमान में वित्तीय वर्ष 24 के वार्षिक वित्तीय विवरण से 10% से अधिक की वृद्धि हुई।
    • झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये 1.16 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।
  • नवगठित चंपई सोरेन सरकार का यह पहला बजट था।
  • बजट गरीब लोगों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा तथा राज्य के समग्र विकास को गति देगा।