झारखंड को मिली पहली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन | 13 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के राँची-न्यू गिरिडीह-राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें विस्टाडोम कोच की भी व्यवस्था की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • ट्रेन को 12 सितंबर को पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन पर सुबह 10 बजे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।
  • गिरिडीह में उद्घाटन समारोह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।
  • पहले दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चली। इस दिन यह ट्रेन नियमित मार्ग की जगह परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, मुरी, टाटीसिल्वे होकर चली। 13 सितंबर से इसकी सेवा नियमित कर दी जाएगी।
  • राँची-न्यू गिरिडीह-राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है। ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और राँची के बीच चलेगी जो यात्रियों को प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्रा का एक नया अनुभव प्रदान करेगी।
  • इस ट्रेन में लगा विस्टाडोम कोच एक प्रकार से पर्यटक कोच होगा, जिसकी ग्लास की खिड़कियाँ बड़ी होगी। साथ ही इसमें छत पर भी पारदर्शी खिड़कियाँ लगी होंगी।
  • इस विस्टाडोम कोच में यात्रा करते समय यात्री साइड के साथ ऊपर के दृश्य भी देख सकेंगे। इस कोच का निर्माण आईसीएफ ने किया है। इस कोच में 42-44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। 180 डिग्री पर घूमने योग्य सीटों के साथ पुशबैक कुर्सियाँ भी होंगी।
  • क्या है विस्टाडोम कोच
    • विस्टाडोम कोच एक प्रकार के टूरिस्ट कोच होते हैं, जिनकी ग्लास की खिड़कियाँ बड़ी होती हैं और साथ ही इसमें छत पर भी शीशे की पारदर्शी खिड़कियाँ लगी होती हैं। इसमें यात्रा करते समय यात्री को साइड के साथ ऊपर का दृश्य भी प्राप्त होता है।