‘गतका’ चैंपियनशिप में झारखंड को कांस्य पदक | 07 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित 5वीं ऑल इंडिया गतका चैंपियनशिप में झारखंड के विनायक वैभव ने कांस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • सिक्ख मार्शल आर्ट शैली ‘गतकाप्रतियोगिता में 23 राज्यों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे, जिसमें से झारखंड के विनायक वैभव ने कांस्य पदक जीता।
  • विजेता खिलाड़ियों को ‘गतका पेडरेशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष हरचरण सिंह भुल्लर, महासचिव बलजिंदर सिंह तूर एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
  • वहीं ‘झारखंड गतका एसोसिएशन’ द्वारा विनायक वैभव एवं पूरी टीम के स्वागत समारोह का आयोजन नन्हे कदम प्ले स्कूल में किया गया।
  • विदित हो कि गतका एक परंपरागत मार्शल आर्ट है, जो ऐतिहासिक रूप से सिक्ख गुरुओं से संबंधित है। वर्ष 2008 में ‘गतका पेडरेशन ऑफ इंडिया’ की स्थापना के साथ ‘गतका’ ने खेल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसे वर्ष 2021 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम’ में भी सम्मिलित कर लिया गया है।