नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड को 21 गोल्ड समेत 32 पदक | 23 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

22 फरवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रांज समेत कुल 32 पदक जीते।

प्रमुख बिंदु 

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई में 17-22 फरवरी तक आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की आश्रिता तिर्की को सीनियर स्ट्रांगवुमैन ऑफ इंडिया, अखलाक खान को जूनियर स्ट्रांगमैन ऑफ इंडिया और आफताब आलम को बेस्ट लिफ्टर का खिताब मिला।
  • झारखंड की ओर से गोल्ड जीतनेवालों में हर्ष आनंद, मंजीत टोप्पो, आनंद कर्मकार, मोनू कुमार, आफताब खान, अक्षय शुक्ला, असीम खलखो, भास्कर दुबे अखलाक खान, मोहम्मद उसमान, वसीम अंसारी, आश्रिता तिर्की, अंजलि कुमारी, कंवलजीत कौर, इशा श्रेया कुजूर शामिल हैं।
  • इस चैंपियनशिप में राजन पांडेय, रोहित बिरुली, हर्ष आनंद, मोनू कुमार, आयुष कुमार, आनंद कर्मकार, स्नेहा कुमारी खुशबू सोय ने सिल्वर, जबकि नील अमृत, यशराज, कृष्णा नायक, आकाश मिंज ने ब्रांज जीता।
  • विदित है कि झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता नेशनल रेफरी की भूमिका में थे।