भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री गिरफ्तार | 03 Feb 2024

चर्चा में क्यों?

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी के हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है तथा सात घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • JMM पार्टी ने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को पूर्वी राज्य का अगला मुख्यमंत्री नामित किया है।
    • उनके खिलाफ मामला राँची शहर में कथित तौर पर उनके स्वामित्व वाली ज़मीन के एक हिस्से से संबंधित है।
    • ED के अनुसार, यह संपत्ति भारतीय सेना के स्वामित्व वाली ज़मीन को अवैध रूप से बेचकर "प्रोसेड्स ऑफ क्राइम" के माध्यम से खरीदी गई थी।
    • हेमंत सोरेन ने आरोप से इनकार करते हुए दावा किया है कि संपत्ति पर "स्वामित्व का आरोप गलत तरीके से लगाया गया है"।
    • ने उनके खिलाफ जाँच को राजनीति से प्रेरित ''विच-हंट'' बताया है।
  • कई अन्य मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।