झारखंड एकेडमिक काउंसिल को मिला चेयरमैन | 11 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

10 दिसंबर, 2021 को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी दी कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई है। 

प्रमुख बिंदु

  • राँची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी रहे डॉ. अनिल महतो इसके अध्यक्ष होंगे, जबकि केसी कॉलेज बेडो के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. विनोद सिंह उपाध्यक्ष होंगे।
  • डॉ. अनिल कुमार महता की नियुक्ति (JAC) के अध्यक्ष पद पर 3 वर्ष के लिये हुई है। 
  • शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री की मंज़ूरी मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, नियुक्ति के बाद मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएँ समय पर और सुचारु हो पाएंगी। 
  • उल्लेखनीय है कि JAC के पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल 14 सितंबर, 2021 को पूर्ण हो गया था।
  • शिक्षा मंत्री ने बताया कि JAC अध्यक्ष पद के लिये तीन लोगों के नाम आए थे। इनमें डॉ. अनिल कुमार महतो, ऊषा किरण और डॉ. शब्बीर हुसैन शामिल थे। वहीं उपाध्यक्ष के लिये सिर्फ डॉ. विनोद सिंह का ही बायोडाटा मिला था।
  • गौरतलब है कि जैक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद रिक्त होने से 8वीं से लेकर मेडिकल-इंजीनियरिंग के एंट्रेस टेस्ट, छात्रवृति परीक्षा एवं कई महत्त्वपूर्ण परिणाम प्रभावित हो रहे थे।