कुओर्ताने गेम्स में जेवेलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक | 20 Jun 2022

चर्चा में क्यों?

18 जून, 2022 को फिनलैंड में आयोजित कुओर्ताने गेम्स में हरियाणा के पानीपत ज़िले के जेवेलियन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • नीरज चोपड़ा इस गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उन्होंने 86.69 मीटर तक जेवेलियन पेंककर यह उपलब्ध हासिल की है।
  • उन्होंने ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के केशरन वाल्काट और ग्रेनाडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
  • विदित है कि जून महीने में ही नीरज चोपड़ा ने पावे नूरमी गेम्स में 89.30 मीटर थ्रो फेंक कर नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता है।