जमुई के जाबिर अंसारी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक | 19 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

14 से 17 मार्च, 2022 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में बिहार के जमुई के जाबिर अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता। 

प्रमुख बिंदु 

  • पटना विश्वविद्यालय के जाबिर अंसारी ने इस प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम भार वर्ग में वेंकटेश्वर ओपन यूनिवर्सिटी के राजेश के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • 75 किलोग्राम भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के अमन कुमार ने पहला तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के वैभव वालिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में देश भर के 190 विश्वविद्यालय के लगभग 1200 खिलाड़ी शामिल हुए।
  • जूडो कराटे में दिग्गज बन चुके जाबिर अंसारी पटना विश्वविद्यालय में 2020-23 सत्र के उर्दू विभाग के छात्र हैं तथा साल 2015 से कराटे खेल रहे हैं।
  • जाबिर अंसारी राज्य से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में खेलते हुए कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल गेम में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2015 में उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता तथा वर्ष 2021 में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया था।
  • एक साधारण परिवार से आने वाले जाबिर जमुई ज़िले के नक्सल इलाके के झाझा प्रखंड के तुम्बा पहाड़ गाँव के रहने वाले हैं। 
  • वह 2018 में चीन और 2019 में टर्की में चैंपियनशिप में खेल चुके हैं तथा दो बार 2018 और 2021 में बिहार सरकार के खेल सम्मान समारोह में सम्मानित हो चुके हैं।