झारखंड के जमशेदपुर शहर का क्वालिटी ऑफ लाइफ देश में सबसे बेहतर | 22 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

20 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार एसी निलसन के सर्वे से खुलासा हुआ है कि झारखंड के जमशेदपुर शहर के लोगों का क्वालिटी ऑफ लाइफ देश में सबसे बेहतर है। 

प्रमुख बिंदु  

  • जानकारी के अनुसार एसी निलसन के सर्वे में देश के छह शहरों- जमशेदपुर, नवी मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, वडोदरा और इंदौर को शामिल किया गया था, जिसमें जमशेदपुर 104.7 अंक के साथ अव्वल रहा।  
  • वर्ष 2022 में जमशेदपुर को 100.7 अंक मिले थे, जिसमें इस वर्ष सुधार हुआ है। शहर को 4 अंक अधिक मिले हैं।  
  • टाटा स्टील यूआईएसएल (पहले जुस्को) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि कंपनी शहर के विकास और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 300 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस राशि से सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • विदित है कि टाटा स्टील यूआईएसएल जमशेदपुर हर साल यह सर्वे कराती है। वर्ष 2010 से यह सर्वे हो रहा है। 
  • शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट के लिये 10 जगहों पर छोटे-छोटे प्लांट लगाए जा रहे हैं। कचरा निष्पादन के लिये नया प्लान तैयार किया गया है।  

शहरों की रैंकिंग

शहर

अंक

जमशेदपुर

104.7

नवी मुंबई

103.4

नोएडा

102.3

चंडीगढ़

97.9

वडोदरा

96.5

इंदौर

95.1