जमशेदपुर के अंशुमन ने जीता वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को जमशेदपुर के लेखक अंशुमन भगत को मुंबई की संस्था ‘मन ओ मौसुमी’ ने वर्ष 2022 के लिये सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से नवाज़ा है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी किताब ‘एक सफर में’ के लिये दिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • अंशुमन को उनकी पुस्तक और लेखन शैली में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये सर्वश्रेष्ठ लेखक के रूप में चुना गया है। उनकी किताब ‘एक सफर में’ बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानियों और कलाकारों के संघर्ष से जुड़ी कहानियों पर आधारित है।  
  • अंशुमन भगत की किताब ‘एक सफर में’ को छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिशिंग हाउस ने 18 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित किया था। 
  • मुंबई की संस्था ‘मन ओ मौसुमी’ प्रतिभाशाली लेखकों को उनकी रचनात्मकता, अनुसंधान और संगठन की निपुणता का पता लगाने तथा अपने विचारों को लिखने के कौशल को विकसित करने के लिये प्रेरित करती है। 
  • लेखन प्रतियोगिता के रूप में ‘मन ओ मौसुमी’ दुनिया भर के लेखकों के लिये अवसर पैदा करती रहती है, जिसमें एशिया के लगभग सभी देशों से लेखक भाग लेते हैं।