जल महोत्सव 2023 | 02 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

वार्षिक जल महोत्सव 2023 दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक मध्य प्रदेश में इंदिरा सागर बाँध के तट पर स्थित हनुवंतिया टेंट सिटी की मनोरम पृष्ठभूमि में आयोजित हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में होने वाला जल महोत्सव स्थानीय संस्कृति का एक जीवंत शो है, जिसमें लोक प्रदर्शन और पारंपरिक अनुष्ठान जल व भारत की समृद्ध विरासत के बीच गहरे संबंध का जश्न मनाते हैं।
    • यह जल संरक्षण और सतत् प्रथाओं जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों के विषय में जागरूकता बढ़ाने का एक मंच है। यह समुचित जल उपयोग को बढ़ावा देता है और विभिन्न पर्यावरणीय पहलों का समर्थन करता है।
  • 10 एकड़ में फैले इस वर्ष के टेंट सिटी में 100 शानदार टेंट और अन्य सुविधाएँ होंगी, जैसे उत्तम भोजन परोसने वाला एक डाइनिंग हॉल, आरामदेह सिट-आउट गज़ेबो (छोटी इमारत जहाँ से बाहर का पूरा नज़ारा हो सकता है) और इनडोर स्पोर्ट्स रूम।
    • एक खाद्य बाज़ार, शिल्प बाज़ार और एक कायाकल्प करने वाला कल्याण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दिन मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की जाएंगी।
  • आयोजन स्थल पर क्षेत्रीय व्यंजनों का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें स्थानीय शेफ अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हैं और आनंददायक दावतें पेश करते हैं।