झारखंड की युवा कवयित्री जसिंता केरकेट्टा फोर्ब्स इंडिया की सेल्फ मेड वुमन की सूची में शामिल | 09 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार फोर्ब्स इंडिया ने भारत की सेल्फ मेड वुमन 2022 की सूची में झारखंड की युवा कवयित्री और स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा को शामिल किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस साल फोर्ब्स इंडिया की डब्ल्यू-पॉवर 2022 की सूची में ऐसी महिलाओं को शामिल किया गया है, जो रूढ़ियों को तोड़ रही हैं, संदेह को खारिज कर रही हैं और बदलाव का नेतृत्व कर रही हैं।
  • जसिंता केरकेट्टा के अलावा जो प्रमुख नाम इस सूची में शामिल हैं, वे हैं- निखत जरीन, कटरीना कैफ, अंजु श्रीवास्तव एवं अंजलि बंसल।
  • फोर्ब्स इंडिया की टीम ने रिसर्च करके ऐसे नामों को इस सूची में जगह दी जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई, जिन्हें विरासत में धन या पद नहीं मिला तथा ऐसी महिलाएँ जो दूसरों के लिये प्रेरणा बन सकें। इस सूची में 20 नामों को जगह दी गई है।
  • जसिंता केरकेट्टा देश की जानी-पहचानी कवयित्री और स्वतंत्र पत्रकार हैं, जिन्होंने लगातार महिला अधिकारों की बात की, जिन्होंने आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों की बेबाकी से चर्चा की। इसके अलावा अपने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों का भी खुलकर विरोध किया है।
  • जसिंता की कविताएँ इन दिनों न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त कर चुकी है। जसिंता ने प्रकृति के साथ अपने सान्निध्य को बताने के लिये अपने घर के आँगन में लगे सौ साल से भी अधिक के फुटकल पेड़ की चर्चा की है। यह जल-जंगल और ज़मीन के प्रति उनके प्रेम और आंदोलन दोनों का प्रतीक है। जसिंता ने लिखा है- फुटकल गाछ प्रकाशित है।