नैनीताल चिड़ियाघर में बनाया गया इंटरप्रिटेशन सेंटर | 19 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

18 फरवरी, 2022 को नैनीताल वन प्रभाग द्वारा चिड़ियाघर में 35 लाख रुपए की लागत से 60 सीटर इंटरप्रिटेशन सेंटर (मिनी थियेटर) शुभारम्भ किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इसके माध्यम से वन विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों समेत प्रशिक्षुओं को वन्य जीव-जंतुओं के जीवन, जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचने समेत विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर दिखाई जाएगी।
  • डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि अमेरिका समेत विभिन्न देशों में भी इंटरप्रिटेशन सेंटर पद्धति के माध्यम से विभिन्न जानकारियाँ व प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित करने के लिये नैनीताल वन प्रभाग को राज्य योजना के तहत 35 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी। 
  • यहाँ पर अब वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को विभाग द्वारा किये गए कार्यों को समझने और करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।