अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश ने फतह किया माउंट पितालसु | 29 Nov 2021

चर्चा में क्यों? 

27 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु (14 हज़ार फीट) को फतह कर भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। 

प्रमुख बिंदु 

  • माउंट पितालसु पर नीतीश कुमार सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू की थी। उन्होंने इस मिशन को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फॉर यू के साथ मिलकर पूरा किया। 
  • इसके साथ ही नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण, मतदाता जागरूकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया। 
  • हाल ही में पर्वतारोही नीतीश को गोरखपुर के उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु गोरखपुर का ‘यूथ इलेक्टर आइकन ऑफ गोरखपुर’ भी बनाया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि गोरखपुर के राजेंद्र नगर के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने इस वर्ष दो अंतर्राष्ट्रीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी को भी फतह किया है, जिनमें पहली अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो और दूसरी यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रूस हैं।