राष्ट्रपति ने भगवान श्रीकृष्ण की चौदह विद्याएँ व चौसठ कलाओं पर आधारित सर्वांग-चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन | 30 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

29 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया तथा महोत्सव के पार्टनर स्टेट मध्य प्रदेश के पैवेलियन में जाकर भगवान श्रीकृष्ण की उज्जैन के संदीपनि ऋषि के आश्रम में ग्रहण की गई शिक्षा-दीक्षा पर आधारित सर्वांग-चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के किनारे लगाए गए मध्य प्रदेश पैवेलियन में भगवान श्रीकृष्ण की 14 विद्याओं व 64 कलाओं को स्लाइड्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश पैवेलियन में उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के मुख्य प्रवेश द्वार के मॉडल को सांस्कृतिक मंच पर प्रदर्शित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि ऋषि संदीपनि के आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम व मित्र सुदामा के साथ 64 दिनों में 14 विद्याओं व 64 कलाओं को सीखा था।