सूचना मंत्रालय ने निवृत्ति यादव को किया सम्मानित | 06 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

5 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड के निवृत्ति यादव को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक गाँव सैंण को गोद लेने व समाज के बेहतर कार्य करने के लिये केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • वर्तमान में निवृत्ति यादव डॉ. हरिवंशराय बच्चन प्रतिष्ठान के संस्थापक भी हैं। यह संस्था गाँव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के साथ ही ग्रामीणों को स्वरोज़गार से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसके लिये सैंण गाँव में महिलाओं के लिये सिलाई सेंटर व अन्य कई प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं।
  • संस्था के इन्हीं कार्यों को देखते हुए निवृत्ति यादव को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से दिया गया है।
  • वहीं, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र भाकर द्वारा निवृत्ति यादव को मुंबई क्षेत्र के सलाहकार पैनल के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई। निवृत्ति यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी आदर्श ग्राम परियोजना-2014 से भी जुड़े हुए हैं।