औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव | 03 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पाँचदिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएँ की गईं, जिनमें कुछ प्रमुख घोषणाएँ निम्न प्रकार हैं- 
  • राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हज़ार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
  • तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा।
  • आदिगुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
  • तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिये पाँच लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी पाँच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।