इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 | 30 Mar 2026

चर्चा में क्यों?

2026 IPL टूर्नामेंट का यह 19वाँ संस्करण है, जो 28 मार्च से 31 मई, 2026 तक भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक पेशेवर T20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है।
  • टीम: इस लीग में 10 टीमें शामिल हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी फ्रैंचाइज़ी शामिल हैं।
  • उद्घाटन मैच: इस सीज़न का आगाज़ बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुआ।
  • डिफेंडिंग चैंपियन (गत विजेता): रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने वर्ष 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीतने के बाद, वर्ष 2026 के सीज़न में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में प्रवेश किया है।
  • IPL का इतिहास:
    • स्थापना: 2008
    • आयोजक: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
    • टीमों की संख्या: 10 टीमें
    • प्रारूप: T20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग
    • सबसे सफल टीमें: मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) — प्रत्येक ने 5-5 खिताब जीते हैं।
    • प्रथम IPL विजेता (2008): राजस्थान रॉयल्स
    • ऑरेंज कैप (Orange Cap): सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है।
    • पर्पल कैप (Purple Cap): सीज़न में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दी जाती है।

और पढ़ें: IPL विजेता, BCCI