भारतीय सेना ने लखनऊ में रणनीतिक संचार सम्मेलन का आयोजन किया | 10 Mar 2026

चर्चा में क्यों?

भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार, 7 मार्च, 2026 को लखनऊ में अपने पहले रणनीतिक संचार सम्मेलन का आयोजन किया।

मुख्य बिंदु:   

  • स्थान: यह एक दिवसीय कार्यक्रम लखनऊ कैंटोनमेंट के सूर्य ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक और मीडिया पेशेवर शामिल थे।
  • थीम: सम्मेलन में “उभरते संचार क्षेत्र में भविष्य की तैयारियों के लिये एक क्षमता के तौर पर रणनीतिक संचार का संस्थागतकरण (Institutionalising Strategic Communication as a Capability for Future Preparedness in the Emerging Information Space)” थीम पर संस्थागत और राष्ट्रीय सुरक्षा के आयामों पर एक विशेषज्ञ नीति-स्तरीय सत्र आयोजित किया गया।
    • इसके साथ ही “उभरते बहु-क्षेत्रीय अभियानों में रणनीतिक संचार: रणनीतियाँ, संरचनाएँ, प्रक्रियाएँ और तैयारी” विषयवस्तु पर एक विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नीति तथा संचालन संबंधी दृष्टिकोणों को एकीकृत किया गया।
  • मुख्य उद्देश्य: भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना में रणनीतिक संचार को एक महत्त्वपूर्ण संस्थागत क्षमता के रूप में परखना और उसकी भूमिका का विश्लेषण करना।
  • मुख्य संबोधन: सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि अब युद्धक्षेत्र में सूचना और संज्ञानात्मक क्षेत्र भी शामिल हो गए हैं, जहाँ धारणा प्रबंधन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि “धारणा वैधता को आकार देती है, वैधता प्रभाव को और प्रभाव परिणामों को निर्धारित करता है।”
    • इस सत्र को भारत के संयुक्त राष्ट्र में पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज (सेवानिवृत्त), राजदूत यशवर्धन सिन्हा (सेवानिवृत्त) और लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने भी संबोधित किया।
  • रणनीतिक महत्त्व:  सम्मेलन में नैरेटिव को हथियार और पारंपरिक युद्ध की सीमा से नीचे मौजूद संघर्षों के बढ़ते खतरे पर चर्चा की गई।
    • भविष्य की तैयारी: विशेषज्ञों के अनुसार, रणनीतिक संचार को केवल प्रतिक्रियात्मक या तात्कालिक उपाय के रूप में नहीं, बल्कि सिद्धांत-आधारित और संस्थागत क्षमता के रूप में विकसित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य की सैन्य तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।