इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021 | 13 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021 में अपनी कला-संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिये विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को दो पुरस्कारों से नवाज़ा गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स-2021 समारोह में कोटा के गरडिया महादेव पर्यटन स्थल को ‘बेस्ट आइकॉनिक लैंडस्केप डेस्टिनेशन’चुना गया है, वहीं जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल को ‘बेस्ट फेस्टिवल डेस्टिनेशन’का रनर अप अवार्ड मिला है।  
  • नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ये पुरस्कार सौंपे। राजस्थान पर्यटन विभाग की तरफ से निदेशक निशांत जैन ने पुरस्कार ग्रहण किया।