‘इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कांक्लेव-2021’ अवार्ड | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडिटर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ राहुल नरोंहा ने इंडिया टुडे समूह की ओर से ‘इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कान्क्लेव 2021 में’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘मोस्ट इंप्रूव्ड बिग स्टेट इन एग्रीकल्चर’ का पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि इंडिया टुडे द्वारा प्रति वर्ष राज्यों को कृषि क्षेत्र में दो कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाता है। यह श्रेणियाँ ओवर ऑल बेस्ट तथा मोस्ट इंप्रूव्ड स्टेट इन एग्रीकल्चर हैं। मध्य प्रदेश को यह पुरस्कार कृषि से आय में वृद्धि के लिये नवीनतम तकनीकों को अपनाने और मंडी सुविधा को कृषकों के लिये सुलभ, सरल बनाने की दिशा में किये गए प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।
  • मध्य प्रदेश को मोस्ट इंप्रूव्ड बिग स्टेट इन एग्रीकल्चर में लगातार चौथी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 
  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिये विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादन का उपार्जन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही किसानों की कृषि से आय में वृद्धि की दिशा में कार्य करते हुए वैल्यू एडीशन पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। 
  • सात प्रमुख फसलों के संबंध में वैल्यू एडीशन के लिये आवश्यक सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की सेवाएँ ली गई हैं। उपार्जन प्रक्रिया को भी ऐप के माध्यम से प्रदेश में सरल बनाया गया है। प्रदेश में कृषकों को कृषि के लिये आधुनिकतम उपकरणों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।