भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास | 03 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वाँ संस्करण 2 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु
- भागीदारी: गढ़वाल राइफल्स बटालियन की 45 सदस्यीय भारतीय सेना की टुकड़ी, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की 45 सदस्यीय टुकड़ी के साथ प्रशिक्षण ले रही है।
- अर्थ: एकुवेरिन, जो धिवेही शब्द "मित्र" से लिया गया है, भारत और मालदीव के बीच विश्वास तथा सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।
- परंपरा: वर्ष 2009 से दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित यह अभ्यास भारत की नेबरहुड फर्स्ट' नीति का एक प्रमुख घटक है।
- प्रशिक्षण: सैनिक जंगल, अर्द्ध-शहरी और तटीय क्षेत्रों में संयुक्त उग्रवाद-रोधी तथा आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण आयोजित करेंगे।
- समन्वय: इस अभ्यास में संयुक्त मिशन योजना, सामरिक अभ्यास और समन्वित परिचालन प्रतिक्रियाओं के निर्माण के लिये सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान शामिल है।
- इसका उद्देश्य दोनों बलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता में सुधार और संचालनात्मक सहकार्य (operational synergy) बढ़ाना है।
- स्थिरता: यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति भारत तथा मालदीव के बढ़ते रक्षा सहयोग एवं आपसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।