भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2021 | 11 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

10 दिसंबर, 2021 को इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) का सातवां संस्करण गोवा के पणजी में शुरू हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शिरकत कर कई सत्रों का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह संस्करण ‘समृद्ध भारत के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता और नवाचार का जश्न’विषय पर केंद्रित है।
  • मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने ‘प्रौद्योगिकी का नया युग’से संबंधित उत्सव के खंड का उद्घाटन किया। यह खंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आभासी वास्तविकता और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग जैसी सीमांत प्रौद्योगिकियों के बढ़ते क्षेत्रों पर सूचना का प्रसार करने के लिये है। 
  • उन्होंने ‘इको फेस्टिवल’का भी उद्घाटन किया, जो उन प्रौद्योगिकियों, रणनीतियों और कार्यों से संबंधित है, जो पारिस्थितिकी रूप से स्थायी जीवन की ओर ले जाते हैं।
  • ओमप्रकाश सखलेचा ने आईआईएफएस-2021 में मध्य प्रदेश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण किया। इस प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप, कार्य योजना एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया है।
  • प्रदर्शनी में रिमोट सेंसिंग नवाचार विशेष है। साथ ही प्रदेश की कारीगरी और शिल्पकारी को प्रदर्शित किया गया है। इसमें बाघ प्रिंट, बांस से बने उत्पाद, अगरिया कारीगरों द्वारा बनाए गए लोहे के उत्पाद और कलाकृति जैसी कई वस्तुएँ शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि आईआईटीएफ-2021 का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक कला और शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाना है। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गोवा के पारंपरिक शिल्पकार, पँश्री विनायक खेडेकर के साथ आईआईएसएफ के तहत ‘पारंपरिक शिल्प और कारीगर महोत्सव’का उद्घाटन भी किया।