मुख्यमंत्री द्वार NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-1 की इकाई-1 का लोकार्पण | 30 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के स्टेज-1 की इकाई-1 का लोकार्पण किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा NTPC बाढ़ के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।
  • विदित हो कि NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तहत 660 मेगावाट की 3 यूनिट की स्थापना करने का निर्णय ऊर्जा विभाग के द्वारा लिया गया था, जिसमें पहली यूनिट ने उत्पादन प्रारंभ कर दिया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी यूनिट से उत्पादन वर्ष 2022 तक एवं तीसरी यूनिट में 2023 तक प्रारंभ किया जाएगा।