स्वर तरंगिनी पुस्तक का लोकार्पण | 09 May 2023

चर्चा में क्यों?

8 मई, 2023 को केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, सांसद दीपक प्रकाश, संजय सेठ, बीके सिन्हा ने झारखंड के राँची में केंद्रीय विद्यालय संगठन की संगीत शिक्षिक डॉ. रश्मि कुमारी की लिखित पुस्तक ‘स्वर तरंगिनी’ का लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पुस्तक में 151 गीतों की स्वर लिपियाँ और 25 ताली की लय-लयकारियाँ हैं।  
  • इसके साथ ही प्रथम वर्ष से षष्टम वर्ष के रागों का परिचय व संगीत के पक्ष की भी जानकारी है। 
  • डॉ. रश्मि ने बताया कि इस पुस्तक के ज़रिये कम समय और थोड़े परिश्रम से बच्चों के पास गीतों का एक अच्छा संग्रह हो जाएगा इससे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे संगीत को भी अपने जीवन का अंग बना सकते हैं।