केकड़ी गौशाला के सिंहद्वार का लोकार्पण | 13 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2021 को राजस्थान के चिकित्सा एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अज़मेर ज़िले में केकड़ी गौशाला के नवनिर्मित सिंहद्वार का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास फंड के माध्यम से गौशाला के विकास कार्यों के लिये 21 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसी प्रकार गौशाला में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। नए केंद्र के स्वीकृत होने तक गायों के उपचार के लिये अस्थायी व्यवस्था तुरंत प्रभाव से आरंभ होगी।
  • दुर्घटना में घायल पशुओं को उपचार सुलभ कराने के लिये नगरपालिका के माध्यम से एक पशुवाहन खरीदा जाएगा। नगरपालिका की तरफ से 10 लाख के विकास कार्य तथा 10 लाख की सड़कें आदि बनाई जाएंगी।
  • उल्लेखनीय है कि यह गौशाला लगभग एक शताब्दी पुरानी है। पूर्व में यह गौशाला देवगाँव में स्थित थी।
  • इसका निर्माण कृषि उपज मंडी की केकड़ी व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा करवाया गया है। इसमें 4 कमरे तथा सिंहद्वार शामिल हैं।