सिविल अस्पताल जगाधरी में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का उद्घाटन | 03 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

2 दिसंबर, 2021 को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने राज्य के यमुनानगर ज़िले के जगाधरी सिविल अस्पताल में लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बने ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि एक हज़ार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन क्षमता वाला यह प्लांट एचडीएफसी बैंक ने बनवाया है। 
  • इस ऑक्सीजन प्लांट के  लगने से नागरिक अस्पताल की ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी होगी। 
  • शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर ज़िले के अस्पतालों में इसी तरह के ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। 
  • ज़िला यमुनानगर में 3500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन के ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं, जिनमें से एक-एक हज़ार लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट- सिविल अस्पताल यमुनानगर, ईएसआई अस्पताल जगाधरी व सिविल अस्पताल जगाधरी के प्रांगण में तथा 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट सीएचसी सरस्वती नगर में लगाया गया है।