दुबई में एटीएम प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन | 10 May 2022

चर्चा में क्यों?

9 मई, 2022 को दुबई में अरब ट्रेवल मार्केट (एटीएम) प्रदर्शनी में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के महावाणिज्य दूत अमनपुरी और रूपिंदर बराड़, अतिरिक्त महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के पवेलियन का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश पवेलियन में चल रहे आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के समक्ष राज्य की संस्कृति और समृद्ध वन्य जीवन का प्रदर्शन किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु पिछले वर्ष पर्यटन विभाग द्वारा यूएसए, यूके, यूरोप, चीन, मध्य पूर्व और ऑस्ट्रेलिया में एक अभियान शुरू किया गया था।
  • एटीएम, 2022 का उद्घाटन ‘अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और पर्यटन का भविष्य’ विषय के साथ किया गया है।
  • यह पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में आउटबाउंड और इनबाउंड पर्यटन पेशेवरों के लिये एक मंच के साथ-साथ सबसे बड़े यात्रा और पर्यटन आयोजनों में से एक है, जो कि प्रत्येक वर्ष दुबई में आयोजित किया जाता है।