इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का लोकार्पण | 18 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

17 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शुभारंभ होने से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। यह उच्चकोटि का अस्पताल है। प्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिये दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • उन्होंने बताया कि उद्योगपति अनिल अंबानी द्वारा इंदौर को चिकित्सा के क्षेत्र में यह बड़ी सौगात दी गई है।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिये इस हॉस्पिटल में योग, प्राणायाम, व्यायाम जैसी कई तरह की व्यवस्थाएँ हैं। बीमार पड़ने पर अच्छे हॉस्पिटल की सुविधाएँ भी जरूरी होती हैं। इसके लिये यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा।