आईआईएसएफ-2021 कर्टेन रेजर का शुभारंभ | 24 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

23 नवंबर, 2021 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2021 के कर्टेन रेजर का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
  • इस बार यह महोत्सव वर्चुअल और प्रत्यक्ष, दोनों मोड पर आयोजित होगा। इस उत्सव में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश विज्ञान परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा विज्ञान उत्सव है।
  • विज्ञान उत्सव के पाँच स्तंभ हैं- फ्रीडम स्ट्रगल (इसमें स्वाधीनता संघर्ष से जुड़े भारतीय वैज्ञानिकों से परिचित कराया जाएगा), आइडियाज एट सेवंटी फाइव (इसमें युवाओं से नए विचार आमंत्रित किये गए हैं), अचीवमेंट्स एट सेवंटी फॉइव (इसमें 75 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा), एक्शन एट सेवंटी फॉइव (इसमें नए भारत की 75 कार्य-योजनाएँ होंगी) रिजाल्व्स एट सेवंटी फाइव (इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिये 75 संकल्प होंगे)।
  • परिषद के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार आर्य ने आईआईएसएफ 2021 पर प्रेजेंटेशन में बताया कि 7वाँ विज्ञान महोत्सव 10-13 दिसंबर तक पणजी में होगा। इसमें साइंस फिल्म और साइंस लिटरेचर फेस्टिवल सहित 12 कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा मेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।