225 ब्लॉक मुख्यालयों पर खुलेंगे होम्योपैथिक औषधालय | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 225 ब्लॉक मुख्यालयों पर होम्योपैथिक औषधालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।  

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक औषधालयों के लिये 450 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की है। 
  • प्रस्ताव के अनुसार, 225 ब्लॉक मुख्यालयों पर खोले जाने वाले प्रत्येक होम्योपैथिक औषधालय में एक होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी एवं एक कनिष्ठ नर्स/कंपाउडर को नियुक्त किया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश का स्वास्थ्य ढाँचा सुदृढ़ होगा एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्येक ब्लॉक में होम्योपैथिक औषधालय खोले जाने की घोषणा की गई थी।