हिन्दी सेवा सम्मान | 05 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सी. आनंदा को हिन्दीत्तर भाषी हिन्दी सेवा सम्मान-2021 से नवाज़ा गया।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का प्रतिष्ठित सम्मान हिन्दीत्तर भाषी हिन्दी सेवा सम्मान-2021 का आयोजन हिन्दी भवन परिसर श्यामला हिल्स में किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि सी. आनंदा ने कन्नड़भाषी तथा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद हिन्दी के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है।
  • उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। साथ ही, तकनीकी क्षेत्र में हिन्दी का प्रयोग, डिजिटल रूप में हिन्दी के प्रयोग पर विशेष ज़ोर दिया है।