हज़ारीबाग झील का सौंदर्यीकरण | 14 Nov 2025

चर्चा में क्यों?

झारखंड सरकार ने पर्यटन को प्रोत्साहित करने और शहरी सार्वजनिक स्थलों में सुधार करने हेतु ज़ारीबाग झील के उन्नयन हेतु सौंदर्यीकरण परियोजना शुरू की।

मुख्य बिंदु

  • हज़ारीबाग झील, जिसे हज़ारीबाग लेक के नाम से भी जाना जाता है, सात परस्पर जुड़ी कृत्रिम झीलों का समूह है, जिसे ब्रिटिश काल में जल प्रबंधन और नगर उपयोग के उद्देश्य से निर्मित किया गया था।
  • हज़ारीबाग शहर के मध्य में स्थित यह झील प्रमुख मनोरंजन केंद्र, पारिस्थितिकी बफर  (ecological buffer) और स्थानीय पर्यटन के लिये एक प्रमुख लैंडमार्क के रूप में कार्य करती है।
  • झीलों को अद्वितीय प्रपात प्रणाली के अनुसार डिज़ाइन किया गया है, जहाँ पानी ऊपरी झील से निचली झील की ओर बहता है, जिससे स्व पुनःपूर्ति में सहायता मिलती है। 
  • विगत कुछ वर्षों में झील को गाद, प्रदूषण, अतिक्रमण और अवसंरचना क्षय का सामना कर पड़ा है, जिससे इसकी पर्यटन क्षमता प्रभावित हुई है।
  • नई सौंदर्यीकरण योजना में तटबंधों को मज़बूत करना, संगीतमय फव्वारे लगाना, नौकायन सुविधाएँ शुरू करना, पैदल मार्ग और प्रकाश व्यवस्था को बढ़ाना तथा सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार करना शामिल है
  • झील के पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बहाल करने हेतु गाद और खरपतवार हटाना तथा जल गुणवत्ता सुधार जैसे पारिस्थितिकी उपाय किये जाएंगे।