हरियाणा सांझी उत्सव | 08 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

7 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियाणा सांझी उत्सव’ विरासत हेरिटेज विलेज, कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • इस उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग ज़िलों से 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार के रूप में क्रमश: 51, 31, 2111 हज़ार रुपए की राशि दी जाएगी।  
  • उल्लेखनीय है कि ‘हरियाणा सांझी उत्सव’ राज्यस्तर पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में हरियाणा की लोककला सांझी के साथ-साथ हरियाणा की प्राचीन विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
  • कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा का यह सांझी उत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें हरियाणवी संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। सांझी उत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य, रीति-रिवाज़, लोक परंपराएँ तथा संपूर्ण हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। 
  • इस उत्सव में कुरुक्षेत्र, अंबाला, फरीदाबाद, कैथल से टीमों ने भाग लिया है।