हरियाणा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में देश में दूसरा स्थान मिला | 22 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा को दूसरा स्थान का सम्मान प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • हरियाणा ने 100 यूएलबी (शहरी स्थानीय निकायों) से कम राज्यों की कटेगरी में 1745 स्कोर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस सूची में हरियाणा के सात शहरों ने जगह बनाई।
  • प्रेरक डीएयूयूआर सम्मान (जो छ: चयनित संकेतकों के आधार पर शहरों का वर्गीकरण करेगा) नामक नई श्रेणी के तहत गुरुग्राम, रोहतक और करनाल को अनुपम (स्वर्ण) अवार्ड, पंचकूला, फरीदाबाद और नीलोखेड़ी को उज्ज्वल (रजत) अवार्ड तथा अंबाला को आरोही (कांस्य) अवार्ड मिला।
  • रोहतक नगर निगम व गुरुग्राम नगर निगम को ‘गारबेज-प्री सिटी’ का अवार्ड दिया गया। नगर निगम गुरुग्राम को ‘सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड’ मिला।
  • खुले में शौंच मुक्त निकायों के अंतर्गत हरियाणा के 12 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस-प्लस’ 43 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस’ प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।
  • ओडीएफ प्लस-प्लस से सम्मानित 12 नगर निकाय हैं- गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार, नीलोखेड़ी, पानीपत, घरौंडा, रेवाड़ी तथा रादौर।