36वें राष्ट्रीय खेलों के समापन दिवस पर बॉक्सिंग मुकाबलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण पदक | 13 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2022 को गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों के समापन दिवस पर खेले गए बॉक्सिंग के मुकाबलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक सहित कुल 10 पदक जीते।

प्रमुख बिंदु

  • बॉक्सिंग के मुकाबलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 काँस्य पदक जीते। 80 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत, अंकित ने तथा लड़कियाँ में मीनाक्षी और पूनम ने स्वर्ण पदक जीते।
  • इनके अलावा, 57 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन ने रजत पदक, 92 किलोग्राम भार वर्ग में नवीन ने रजत पदक, 67 किलोग्राम भार वर्ग में सागर, जैसमीन और स्वीटी ने रजत पदक जीते, वहीं मोहित ने काँस्य पदक जीता।
  • 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 116 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। सबसे खास बात यह रही कि 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा हैं।
  • पिछले 3 संस्करणों में हरियाणा के पदकों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। विदित है कि पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 खेलों में जीत हासिल की थी।
  • हालाँकि, पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर रहा, परंतु कुल पदक विजेताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व हरियाणा से ही है।
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल नीति के अनुसार पुरस्कार व नौकरियाँ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही हरियाणा की खेलों के क्षेत्रों में ऐसी पहचान बनी है तथा अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं।
  • राज्य के खिलाड़ियों ने 38 स्वर्ण, 38 रजत और 40 काँस्य जीते हैं। खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 काँस्य, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 काँस्य, बॉक्सिंग में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 काँस्य, कैनॉइंग में 1 रजत और 1 काँस्य, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य, गोल्फ में 2 रजत और 2 काँस्य, हॉकी में 1 स्वर्ण, जुडों में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 11 काँस्य, कबडन्न्ी में 2 काँस्य, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 काँस्य, रग्बी में 1 स्वर्ण, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 काँस्य, सोफ्ट टेनिस में 2 काँस्य, टेबल टेनिस में 1 रजत, टेनिस में 1 काँस्य, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 काँस्य, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 काँस्य, वुशू में 1 स्वर्ण और 2 रजत, वॉलीबॉल में 1 काँस्य तथा योगासना में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य पदक जीते हैं।