देश भर की 75 हेरिटेज साइटों में हर की पौड़ी भी चयनित | 18 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

17 जून, 2022 को हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 75वें स्वतंत्रता वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में चयनित 75 हेरिटेज साइटों में उत्तराखंड राज्य के हर की पौड़ी का भी चयन किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • इसके तहत राज्य के हर की पौड़ी के मालवीय घाट पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
  • आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हरिद्वार के पाँच स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। 
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा ममता आनंद, आचार्य बिपिन जोशी, सीमा जौहर, संजीव चांदना, स्वरूपसिंह भंडारी, शशिकांत दूबे, मनोज जायसवाल, त्रिलोक सैनी समेत 17 योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया